मुख्यमंत्री से मिले अजमेर के नेता और कर्मचारी संगठन, जताया आभार पुरानी पेंशन, एसीपी और सातवें वेतन आयोग की घोषणा पर सौंपा अभिनंदन-पत्र

बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, एसीपी एवं विभिन्न निगम बोर्डों में 7वां वेतनमान की घोषणा से खुश अजमेर जिले के नेताओं, कर्मचारी संगठनों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर आभार जताया। कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन-पत्र भी सौंपा।

अजमेर देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ बजाड के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठन आज जयपुर में मुतर््यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे। कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि आपकी दूरगामी सोच से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो गया है। आपने एक अभिभावक की तरह कर्मचारियों के परिवार का ध्यान रखा है। राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में निर्णय कर रही है। आपने कर्मचारियों का मान रखते हुए उनकी पुरानी पेंशन और एसीपी लागू की है। इसी तरह विभिन्न निगम और बोर्डों में जिस तरह सातवां वेतन आयोग लागू किया गया है, वह अभूतपूर्व है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भी भेंट किया मुख्यमंत्री सभी से गर्मजोशी से मिले।

इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परिषद राजस्थान के प्रदेश महामंत्री उमेश शर्मा, रेसा-पी के शहाबुद्दीन चीता, महामंत्री अजय यादव, रेसा के भरत सिवासिया, व्याख्याता संघ के राजेन्द्र कसाना, रेसला के लोकेंद्र शर्मा, प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला मंत्री विष्णु त्रिपाठी, राज्य शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी, दामोदर शर्मा, नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों तथा पूर्व पार्षद अजय तैनगोर, अजित चोपडा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।


इसी प्रकार राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा अजमेर के जिलाध्यक्ष प्रवीण सोम, जिला मंत्री नरेंद्र भारद्वाज, राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मुकेश घारू, चेतन शर्मा, नवीन मंत्री, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप भाटी, नरेन्द्र वर्मा, भंवर जारोठिया, सुनील कच्छावा, रामप्रसाद शर्मा, राजुकमार कुमावत, सुनील घारू, अविनाश पारीक, दिनेश चारण, भरत सिसोदिया, लोकेश कुमावत, योगेन्द्र राठी, भगवान स्वरूप, अतुल माथुर, गौरव अग्रवाल, परिवेश, अशोक धानका एवं जतिन खण्डेलवाल आदि ने भी मुख्यमंत्री का अभार जताया।

National View Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज़रत ख्वाजा सैयद फखरूद्दीन चिश्ती बड़ी शानो शोकत के साथ मनाया जा रहा है।

Mon Mar 7 , 2022
उर्स मुबारक हज़रत ख्वाजा सैयद फखरूद्दीन चिश्ती बड़ी शानो शोकत के साथ मनाया जा रहा हहजरत ख़्वाजा मोहिनुद्दीन चिश्ती के बड़े साहबजादे हजरत ख्वाजा फकरुद्दीन चिश्ती ( र.अ.) का उर्स 7 मार्च 2022 से 13 मार्च 2022 तक सरवाड़ शरीफ में मनाया जा रहा है अंजुमन मोईनिया फखरिया चिश्तिया खुद्दाम […]

You May Like

Breaking News