राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया की ओर से भेजी गयी चादर ख़वाजा ग़रीब नवाज के सालाना 810 वे उर्स के मौक़े पर पेश की गयी।

उनके दुआगो (वकील) सय्यद अफशान चिश्ती ने चादर पेश कराकर दुआ की। चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे पर राजे की ओर से जायरीन के नाम भेजा गया संदेश भाजपा के पूर्व देहात अध्यक्ष एवं भारत पेट्रोलियम में निदेशक बी. पी. सारस्वत ने पढ़कर सुनाया।

इस मौक़े पर विशेष रूप से दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान, उपाध्यक्ष मुनव्वर खान, भाजपा अजमेर शहर अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंसिफ अली खान, दरगाह कमेटी मेंबर सपात खान, मोर्चा शहर अध्यक्ष शफीक खान, मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, पूर्व छात्र अध्यक्ष संघ विधि महाविद्यालय रचित कच्छवा,भाजपा मंत्री हीरालाल जीनगर, अतीक खान, तेज़पाल साहनी, सय्यद मेहराज चिश्ती, सय्यद सादिक अली सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
