भारत के भारतरत्न’ काव्य ग्रंथ के भव्य लोकार्पण के साथ डॉ लाल थदानी अंतरराष्ट्रीय काव्य रत्न से किये गए सम्मानित।

देश की राजधानी दिल्ली स्थित हिन्दी भवन में कालजयी काव्य ग्रंथ भारत के भारत रत्न का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

इस लोकार्पण समारोह में देश के कोने कोने से आये 150 साहित्यकारों के साथ राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर लाल अदानी को अंतरराष्ट्रीय काव्य रत्न से सम्मानित भी किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों द्वारा
दीप प्रज्वलन और मां वाणी के चरणों में वंदना के पुष्प अर्पित कर शुरू हुआ। मुंबई से पधारे स्वागताध्यक्ष श्री राजकुमार छापड़िया ने सभी अतिथियों का शॉल, पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुदर्शन चैनल के अध्यक्ष, प्रबन्ध निदेशक एवं एडिटर इन चीफ सुरेश चौहान ने इस कृति को राष्ट्रीय अस्मिता का ग्रन्थ बताते हुए कहा कि यह केवल एक ग्रन्थ नहीं बल्कि राष्ट्रीय धरोहर बन गया है। इससे भारत की आने वाली पीढ़ी को हमारे देश की महान विभूतियों को जो भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित हैं को काव्यात्मक रूप से पढने को मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार पद्मश्री डॉ श्याम सिंह ‘शशि’ ने कहा कि हिंदी साहित्य के इतिहास में हमारे राष्ट्र के महापुरुषों को कविताओं के माध्यम से व्यक्त कर एक श्लाघनीय कार्य किया गया है। इस कालजयी काव्य ग्रंथ के संपादक डॉ राजीव कुमार पाण्डेय है एवं संकलनकर्ता श्री ओंकार त्रिपाठी की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

इस ग्रन्थ के समीक्षा करते हुए विशिष्ट अतिथि और नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉ हरि सिंह पाल ने कहा कि इस विशाल ग्रन्थ में देश विदेश के 215 ने इस नए विषय पर सृजन किया है जो अभी तक अछूता था।

विशिष्ट अतिथि और हिंदी अकादमी दिल्ली के सचिव डॉ जीतराम भट्ट और डॉ इंदिरा मोहन, अध्यक्ष दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन ने इसे अभूतपूर्व ग्रन्थ बताते हुए इस कालजयी ग्रन्थ की संज्ञा देते हुए कहा कि इसे भारत की प्रत्येक लाइब्रेरी में होना चाहिए।

ग्रन्थ की पूर्व पीठिका और संघर्ष यात्रा पर संस्था के महासचिव एवं ग्रन्थ के संकलनकर्ता ओंकार त्रिपाठी ने विस्तृत प्रकाश डाला। संस्था के संस्थापक एव अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने संचालन करते हुए भारत रत्न महोत्सव की चर्चा करते हुए बताया कि इस महोत्सव में 301 कवियों ने कविता पाठ करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।

श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के द्वारा सम्पादक डॉ राजीव कुमार पांडेय और संकलनकर्ता ओंकार त्रिपाठी को साहित्य मनीषी सम्मान से अलंकृत किया गया ।

इस ऐतिहासिक महत्व के कार्यक्रम में संस्था के समर्पित सिपाही अनुपमा पाण्डेय ‘भारतीय’, कुसुमलता कुसुम,गार्गी कौशिक, ब्रज माहिर, यशपाल सिंह चौहान,रजनीश स्वछंद, देवेन्द्र शर्मा देव, राजेश कुमार सिंह श्रेयस, डॉ रजनी शर्मा चन्दा,डॉ स्वेता सिन्हा, मैत्री मेहरोत्रा, का विशेष आभार प्रकट किया गया, जिनके सक्रिय सहयोग से लोकार्पण समारोह भव्य रूप में संपन्न हो सका।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, कुसुमलता कुसुम ने सुमधुर कंठ से सरस्वती वंदना का पाठ किया।

सभी अतिथियों का स्वागत बुके स्मृति चिन्ह एवं शॉल पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।संस्था की कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिनेप्स जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, की और से वार्षिक, सांस्कृतिक और खेल उत्सव का आयोजन ।

Sat May 21 , 2022
सिनेप्स जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, की और से वार्षिक, सांस्कृतिक और खेल उत्सव का आयोजन । 3 वषों की चुनोतिपूर्ण अवधि के बाद, JLN मेडिकोज इस उत्सव का आयोजन करने में सक्षम हैं। Synapse पूरी तरह से छात्रों द्वारा आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है। इस वर्ष इस उत्सव का […]

You May Like

Breaking News