
Ajmer में जमीनी विवाद के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की, उसकी कार में तोड़फोड़ की और बाद में उसे झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गए।
घटना ज्ञान विहार कॉलोनी स्थित नक्षत्र अपार्टमेंट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे प्रॉपर्टी डीलर मनोज पर कुछ हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उसकी कार को भी नुकसान पहुंचाया गया।
हमले के बाद आरोपियों ने घायल मनोज को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों और परिजनों को सूचना मिलने पर उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही Rajasthan Police हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में घायल की पत्नी इशिका ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घायल मनोज दयानंद कॉलोनी का निवासी है और क्षेत्र में प्रॉपर्टी का काम करता है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Leave a Reply